Press "Enter" to skip to content

जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना के सारणीकरण किए जाने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई / Shivpuri News

शिवपुरी । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 अंतर्गत नगर पालिका शिवपुरी में पार्षद पद के लिए मतगणना के सारणीकरण (मैनुअल टेबुलेशन) किए जाने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के सारणीकरण (मैनुअल टेबुलेशन) का कार्य 15 जुलाई को प्रातः 9 बजे से किया जाएगा।

डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी चिह्नित प्रति एवं टेबुलेशन ने बताया कि नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी के 8 दल बनाए गए हैं। उक्त दल संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर एवं नोडल अधिकारी के संपर्क में रहते हुए अपना कार्य संपादित किया जाना सुनिश्चित करेंगे। गठित दलों से कार्य की प्रगति लेने एवं उनको आने वाली समस्याओं के समाधान एवं दलों एवं स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के बीच समन्वय का कार्य एवं दलों की प्रभारी सहायक सांख्यिकी अधिकारी कौशल श्रीवास्तव रहेंगे।

गठित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में दल क्रमांक-1 में खंड स्तर अन्वेषक अरविंद शुक्ला दल प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। इनके साथ सहायक ग्रेड 3 नितिन सरोदे, प्रशिक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा रहेंगे। दल क्रमांक-2 में सहायक ग्रेड-तीन अनिल सक्सेना, सर्वेक्षक आर.एस.सुमन, सहायक ग्रेड-तीन सुनील कुमार चौहान, दल क्रमांक- 3 में खण्डस्तर अन्वेषक अमरनाथ मिश्रा दल प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे।  इनके साथ संगणक कुलदीप पालिया, अनुरेखक धर्मेन्द्र सोनी रहेंगे। दल क्रमांक-4 में खण्डतर अन्वेषक नितिन गुप्ता दल प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। इनके साथ सहायक ग्रेड 3 दिनेश गोखे एवं सहायक ग्रेड 3 गिरीश कोली रहेंगे। दल क्रमांक-5 में सलाहकार सर्वेश शर्मा दल प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। इसके साथ सहायक ग्रेड 3 विशाल शर्मा, सहायक ग्रेड दो तिलक पंजाबी रहेंगे। दल क्रमांक-6 में सहायक सांख्यिकी अधिकारी इन्द्रप्रकाश गोयल दल प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। इसके साथ सहायक ग्रेड 3 अनिल शर्मा, प्रशिक्षण अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा रहेंगे। दल क्रमांक-7 में खण्डस्तर अन्वेषक शिवम सोनी दल प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। इसके साथ एसएडीओ श्यामसुंदर शर्मा, प्रशिक्षण अधिकारी सतीश गंगोलिया रहेंगे। दल क्रमांक 8 में सहायक ग्रेड दो अमीर हुसैन दल प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। इनके साथ सहायक ग्रेड 3 नवल चंदौरिया एवं प्रशिक्षण अधिकारी दिलीप कुमार वर्मा रहेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!