कोलारस। कोलारस थाने के रिजौदा गांव के 60 से अधिक किसानों से शिवपुरी व बैराड़ के दो युवकों ने किसान क्रेडिट कार्ड दिलाने का लालच देकर धोखाधड़ी कर दी है। सबसे पहले 550 रु. के मान से किसानों की रसीदें काट दीं। जब क्रेडिट कार्ड देने की बारी आई तो किसानों से पहले प्रति हैक्टेयर 3-3 हजार रु. बीमा प्रीमियम राशि मांगने लगे। रिजौदा गांव के किसानों को गलती का एहसास हुआ तो पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक 5 मई को रिजौदा गांव में हेमंत शर्मा निवासी शिवपुरी और पुरुषोत्तम शर्मा निवासी बैराड़ आए। दोनों ने ग्रामीणों से कहा कि जिनको प्रधानमंत्री सम्मान निधि मिल रही है, उन किसानों को हमारी कंपनी 1 लाख 60 हजार रुपए का लोन बिना ब्याज के दे रही है। फॉर्म भरने के लिए प्रत्येक से 550 रुपए की रसीदें काटकर ऑनलाइन फार्म भरवाने के नाम पर वसूल लिए। ऐसे 60 से अधिक किसानों से राशि सूली गई। करीब 1 महीने के अंदर लोन दिलाने का वादा किया। किसानों ने बताया कि उन्होंने 10 से 15 लोगों को ही रसीदें दीं, बाकी किसी को रसीद नहीं दी। गांव के ब्रजमोहन रघुवंशी, अशोक परिहार, सुशीला रघुवंशी सहित 60 से अधिक किसानों से शुल्क वसूल लिया। किसानों ने बताया कि 7 जुलाई को पुरुषोत्तम ने हमें 60 लोगों की एक लिस्ट दिखाई और कहा कि सभी लोगों के नाम के सामने जो राशि अंकित है, उस हिसाब से पैसे और दे दो, इससे उनका बीमा होगा। इसके बाद आपको 1 लाख 60 हजार रुपए लोन आपके खातों मे जमा करा दिए जाएगा। मैं सभी कागजों को ग्वालियर अर्जुन तोमर जो हमारे हैड ऑफिस के प्रभारी है उनके पास ले जाउंगा। किसानों ने कहा कि हमारी पुरुषोत्तम शर्मा से पहले ऐसी कोई बात नहीं थी, अब वह हमें विश्वास में लेकर बीमा करने के लिए और रुपए मांगने लगा। लोन दिलाने में भी आनाकानी करने लगा। किसानों की शिकायत पर पुलिस ने पुरुषोत्तम शर्मा को शिवपुरी होटल से पकड़ा है।

किसान क्रेडिट कार्ड दिलाने के पहले साढ़े पांच-पांच सौ रु. की रसीदें काटीं, फिर प्रति हैक्टयर 3-3 हजार रुपए बीमा प्रीमियम मांगने लगे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News





Be First to Comment