Press "Enter" to skip to content

वन भूमि जोतने पर दो पक्षों में खून-खराबा‎ ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर पाटौर में आग लगाई‎ / Shivpuri News

बामौरकलां।‎ बामौरकलां थाना क्षेत्र के रिजौदा गांव‎ में एक बीघा वन भूमि जोतने को‎ लेकर दाे पक्षों में खून खराब हो गया। ‎ पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ‎ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज‎ ‎ कर मामला विवेचना में ले लिया है।‎ जानकारी के मुताबिक लाखन‎ अपनी जमीन से लगी एक बीघा‎ वनभूमि की बागड़ कर रहा था। दूसरे‎ पक्ष का भगवत भी उसी जमीन को‎ जोतना चाहता था। इसी जमीन पर‎ दोनों में विवाद हो गया। ट्रैक्टर में‎ तोड़फोड़ कर दी। खेत पर बनी पाटौर‎ आग लगाकर फूंक दी। हालांकि‎ पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस‎ दर्ज किया है। मामला पंचायत चुनाव‎ की रंजिश से भी जोड़कर देखा जा‎ रहा है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!