Press "Enter" to skip to content

अग्रवाल आदर्श महिला संगठन ने पौधा लगाकर मनाया गुरु पूर्णिमा / Shivpuri News

शिवपुरी। अग्रवाल आदर्श महिला संगठन ने गुरूपूर्णिमा का पर्व पौधा रोपण कर मनाया। इस मौके पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने की शपथ भी ली गई। समिति अध्यक्ष रेनू सिंघल ने कहा कि कम से कम हर व्यक्ति को पांच पौधे लगाकर उनकी देखरेख करना चाहिए। आने वाले वाली पीढ़ियों को यह वृक्ष उपहार देकर जाना। पेड़ पौधे वृक्ष के रूप में जो हमें ऑक्सीजन देते हैं उनसे हमें जीवन के प्राप्त होता है उस ऑक्सीजन को हमें कायम रखना है और वृक्ष लगाते रहना है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रेनू सिंघल के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, सुमन मंगल, सुषमा अग्रवाल, प्रचार मंत्री रश्मि अग्रवाल, संगीता सिंघल, कृष्णा अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, मीना जैन, कविता अग्रवाल, अलका अग्रवाल, सपना अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, गौरी अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, रानी जैन, रश्मि अग्रवाल, प्रतिमा अग्रवाल, कविता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!