शिवपुरी। नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में दूसरे और अंतिम चरण में आज 13 जुलाई को नगरपालिका परिषद शिवपुरी एवं नगर परिषद बैराढ़, कोलारस, करेरा, पिछोर, पोहरी एवं मगरौनी में कुल 278 मतदान केन्द्रों पर दो लाख 69 हजार 996 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें 1 लाख 40 हजार 440 पुरूष, 1 लाख 29 हजार 534 महिला एवं 22 अन्य मतदाता शामिल है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान ई.व्ही.एम. के माध्यम से होगा। मतदाता को आयोग द्वारा निहित 20 पहचान-पत्रों में से कोई एक पहचान-पत्र मतदान के लिए साथ में लाना है।
3 बजे तक का मतदान प्रतिशत
करैरा में 66.47, मगरौनी में 81.21 प्रतिशत, पोहरी में 84.36 प्रतिशत, बैराड़ में 77.64 प्रतिशत, कोलारस में 69.95 प्रतिशत, कोलारस में 69.95 प्रतिशत, पिछोर में 72.74 प्रतिशत, शिवपुरी में 57.52 प्रतिशत मतदान हुआ।






Be First to Comment