शिवपुरी। खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से है बताना होगा कि जिला अस्पताल में एक 55 वर्षीय महिला को भर्ती कराया है बता दें कि महिला अपने बेटे और पोती के साथ गर्मी में जा रही थी तभी अचानक पोहरी रोड पर रेल की पटरी से पहले बीच सड़क पर एक बड़ा गड्ढा आ गया जोकि बाइक सवार को नहीं दिखा जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और महिला नीचे गिर गई।
जानकारी के अनुसार रानी जाटव पति गोविंद जाटव निवासी करौंदी उम्र 55 साल अपने बेटे नीरज जाटव और 7 वर्षीय पोती के साथ गमी में शामिल होने के लिए माता का बीलबरा गांव जा रहे थे तभी रेल की पटरी से पहले एक बड़ा गड्ढा आ गया जिसमें बाइक चली गई और बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण पीछे बैठी महिला नीचे गिर पड़ी और महिला के सिर में टांके आए हैं महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।






Be First to Comment