शिवपुरी। शिवपुरी के रहने वाले दो युवक मुकेश और अंकित बीती रात ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज के पास पहुंची तो वहां कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ी फिर खंबे से टकराने के बाद कई गुलाटी खाते हुए पलट गई। कार की खंबे से भिड़ने की आवाज सुन आसपास के रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। और कार में सवार मुकेश और अंकित को बाहर निकाल कर तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक कार को तेज रफ्तार में चला रहा था जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर सहित खंबे में टकराने के बाद पलट गई।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि हादसे में कार सवार दोनों युवकों में से एक युवक मुकेश के सिर में चोट आईं है दूसरा कार सवार अंकित सुरक्षित है कार कौन चला रहा था यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है जांच की जा रही है।






Be First to Comment