Press "Enter" to skip to content

रैली निकाल रहे युवक में लगा धक्का, तो कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सिरसौद चौराहा में रैली निकाल रहे युवक में धक्का लग जाने पर उसने धक्का देने वाले युवक की जमकर मारपीट कर दी। घायल ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई पर सुनवाई न होने पर वह आज जनसुनवाई में पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार मोहन निवासी सिरसौद चौराहा ने बताया कि उसे कुस्सू कलार से 500 रूपए लेने थे जिस पर वह उसके घर गया था। इसी दौरान भानसिंह पाल की रैली निकल रही थी। जब वह घर से बाहर निकला तो भानसिंह पाल में धक्का लग गया। इसी बात को लेकर भानसिंह पाल ने उसे जातिसूचक गालियां दी और लात—घूसों से मारपीट कर दी। घटना की शिकायत घायल ने थाने में करवाई। लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपित पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर आज मोहन जनसुनवाई में और अपनी फरियाद सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!