Press "Enter" to skip to content

शासन को धोखे में रख रघुवीर ने पा ली सरकारी मास्टर की नौकरी, जनसुनवाई में पहुंचा मामला / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में फरियादी सुनील पुत्र नारायणसिंह जाटव निवासी निरमानी तहसील शिवपुरी ने बताया कि ग्राम टोडा विकासखंड पोहरी में रघुवीरसिंह वर्ष 2013 में शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोंदोली विकासखंड पोहरी जिसका कोड नंबर 0607701 है जिस पर 8 वर्षों से पदस्थ होकर कार्यरत है। इस प्रकार उक्त व्यक्ति ने शासन को गलत जानकारी एवं धोखा देकर अपनी नियुक्ति कराई है जबकि मध्यप्रदेश शासन के नियम है कि सरकारी नौकरी रने वाले व्यक्ति के यहां 3 बच्चे होंगे वहीं नौकरी करने के लिए पात्र होगा लेकिन रघुवीरसिंह जाटव के यहां 7 पुत्री है। इस प्रकार रघुवीरसिंह ने शासन को धाखा देकर अपनी नियुक्ति करा ली है। इतना ही नहीं इनकी पत्नी श्रीवती जाटव जो कि सहायिका के पद पर ग्राम टोडा में ही पदस्थ है इसको भी उक्त व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संबंधितों से सांठ—गांठ कर नियुक्ति कराई है। मामले को लेकर सीएम हेल्पलाइन भी लगाई गई लेकिन रघुवीर ने सांठगांठ कर मामले को रफा—दफा करवा दिया। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाकर कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!