Press "Enter" to skip to content

निर्दलीय प्रत्याशी से छीना शिवपुरी नगरपालिका के एंबेस्डर का ओहदा:भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं गौरव सिंघल / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही अपने ऐसे बागी साथियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है, जिन्होंने भाजपा से बगावत करते हुए नगर पालिका शिवपुरी के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा है उन सभी प्रत्याशियों को भारतीय जनता पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है इसके बावजूद निर्दलीय प्रत्याशी पूरी ताकत से अपने चुनाव प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। जिनमें एक नाम गौरव सिंघल भी है गौरव सिंघल नगर पालिका शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 37 से पार्षद पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। गौरव सिंघल नगर पालिका के ब्रांड एंबेसडर भी थे जिन्हें आज ब्रांड एंबेसडर के पद से हटा दिया गया है।

सीएमओ ने छीना निर्दलीय प्रत्याशी से नपा ब्रांड एंबेसडर का ओहदा

शिवपुरी नगर पालिका ने स्वच्छता अभियान को लेकर नगर पालिका ने विते कुछ माह पूर्व गौरव सिंघल को नगर पालिका का ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल बनाया था सूत्रों की माने तो यह पद उन्हें भाजपा पार्टी के बड़े नेताओं के कहने पर दिया था परन्तु अब नगर पालिका शिवपुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी ने गौरव सिंघल से नगर पालिका के ब्रांड एम्बेसडर होने का हौदा छीन लिया है। गौरव सिंघल एक समाजसेवी हैं साथ ही भारतीय जनता पार्टी के विश्वसनीय कार्यकर्ता भी थे। परंतु गौरव सिंघल ने भाजपा से बगावत करते हुए नगर पालिका शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 37 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे थे।

नगर पालिका शिवपुरी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है इसके साथ ही गौरव सिंघल इस समय चुनाव लड़ रहे हैं इसी के चलते गौरव सिंघल को नगरपालिका के ब्रांड एंबेसडर के पद से प्रथक किया गया है। आगामी अक्टूबर माह से स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ होगा उस समय फिर एक बार नए ब्रांड एंबेसडर की घोषणा कर दी जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!