शिवपुर। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खेरोना में कुएं में नहाने गया किशोर घायल हो गया। घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार पृथ्वी पुत्र मानसिंह रावत निवासी खेरोना 15 वर्ष अपने पिता की बाइक उठाकर दोस्तों को लेकर कुएं पर नहाने चला गया। कुएं पर एक लकड़ी लगी हुई जिस पर पृथ्वी खड़ा हुआ था। अचानक से वह टूट गई और पृथ्वी के सिर व हाथ में चोट आई। घटना के समय पृथ्वी के पिता वोट डालने के लिए गए हुए थे। जब इस बात का परिजनों को पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और पृथ्वी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार चल रहा है।






Be First to Comment