Press "Enter" to skip to content

आंगनवाड़ी केंद्र ठकुरपुरा में धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी/ शक्तिशाली महिला संगठन, स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास के द्वारा वैक्सीन के 100 करोड़ डोज लगने की खुशी में आंगनबाड़ी केंद्र ठकुरपुरा में धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला टीबी अधिकारी डॉ आशीष व्यास,  परियोजना अधिकारी श्रीमती नीलम पटेरिया, आरबीएसके की मेडिकल ऑफिसर डॉ. वैष्णो देवी, सुपरवाइजर दीप्ती श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नर्मदा फरेले, शक्तिशाली महिला संगठन की तरफ से पूजा शर्मा, वर्षा शर्मा, साहब सिंह धाकड़, धर्मगुरु राकेश राजे उपस्थित थे।
कार्यक्रम में डॉ आशीष व्यास ने बताया कि कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय कोविड का टीकाकरण है जो कि भारत सरकार ने 100 करोड़ लोगों को आज तक लगा दिया है। वैक्सीन के दोनों डोज लगवा कर हम खुद भी सुरक्षित रह सकते हैं और दूसरों को भी सुरक्षित कर सकते हैं।
उन्होंने 100 करोड़ लोगों को कोविड टीके लगने के अवसर पर मैदानी अमले को धन्यवाद ज्ञापित किया। शक्तिशाली महिला संगठन द्वारा कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज लगने की खुशी में जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!