Press "Enter" to skip to content

पत्नि ने मायके जाने को कहा तो पति ने कुल्हाड़ी गर्म कर चेहरा दाग दिया / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र की सीमा में आने वाले गांव गिरमौरा से आ रही है कि गांव में निवास करने वाली 20 वर्षीय सविता आदिवासी और उसके पति अविता आदिवासी दारू को लेकर झगड़ा हो गया। पत्नि ने गुस्से में आकर मायके जाने की बात कह दी। इस बात से नाराज पति ने कुल्हाडी गरम करके चेहरा बुरी तरह से दाग दिया।
सविता आदिवासी ने मीडिया को बताया कि 15 अक्टूबर को दशहरे के दिन पति अवीता आदिवासी मेरे मायके आया जब में मायके में ही थी। पति के साथ में अपने घर गिरमौरा गांव आ गई। 16 अक्टूबर को वह शराब पीकर आया और मुझसे झगड़ा करने लगा। मैने उससे कह दिया अगर तुम ऐसे ही शराब पीकर आओगे और मुझसे झगडा करोगे तो मैं मायके चली जाउंगी। इसी बात से मेरा पति मुझसे और नाराज हो गया और गेट बंद कर कुल्हाडी गरम करने लगा। इसके बाद मेरा चेहरा दाग दिया। मैं चीखती रही लेकिन उसे दया नही आई।
15 दिन पहले ही मेरी डिलेवरी हुई थी। मेरे पति ने मेरा चहेरा दागने के बाद मुझे चार दिन तक घर में बंद रखा। जब उसे लगने लगा कि मैं कही नही जाउंगी तो वह मजदूरी करने निकल गया। मौके का फायदा उठाकर 20 अक्टूबर को मैं वहां से भाग कर अपनने चाचा के यहां आ गई आरै अपने चाचा के साथ के साथ सिरसौद थाना पहुंच कर पुलिस को घटना के बारे में बताया।
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!