शिवपुरी। शिवपुरी के निवासी लक्खू के उपर से 9 डिब्बे की ट्रेन ऊपर से जब गुजर गई जब वह शराब के नशे में पटरी पर सो गया था। उसे पता नही चला कि ट्रेन उसके ऊपर से कब निकल गई।
बताया जा रहा हैं कि लक्खू आदिवासी उम्र 65 वर्ष पुत्र गणेश आदिवासी निवासी मानिकपुरा सोमवार की शाम शराब के नशे में खोंकर स्टेशन के पास रेल की पटरी पर सो गया। शाम 4:30 बजे ग्वालियर गुना पैसेंजर ट्रेन कोलारस की ओर से आ रही थी पायलेट प्रहलाद मीणा ने देखा की पटरी पर व्यक्ति लेटा हैं। वह कुछ निर्णय ले पाते तब तक पूरी ट्रेन लक्खू के ऊपर से गुजर गई। कुछ आगे जाकर ट्रेन रोकी और ट्रेन में तैनात आरपीएफ के एएसआई हीरासिंह आरक्षक जितेंद्र व आशीष उतरे।
तीनो ने लक्खू आदिवासी को उठाकर ट्रेन में ले आए। लक्खू आदिवासी को आरपीएफ ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरो ने उसे चैक किया और दर्द का इंजेक्शन लगाकर उसको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।






Be First to Comment