शिवपुरी। शहर में अव्यवस्थाओं का सिलसिला लगातार जारी है और नगर पालिका विभाग है कि बेशर्म बनकर बैठा हुआ है। अभी तक मगरमच्छ नाले के पास स्थित इलाकों मे देखे जाते थे लेकिन अब हालात ये हो गए हैं कि मगरमच्छ शहर की उन कॉलोनियों में भी पल रहे हैं जो नाले से किसी भी प्रकार से जुडी नहीं है। ऐसा ही मामला आज शहर के सिटी सेन्टर कृष्णपुरम कॉलोनी का है जहां सोमवार सुबह घर के अन्दर एक मगरमच्छ घुस आया, जिसकी सूचना कॉलोनी वासियों ने वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंचकर टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा।
जानकारी के अनुसार कृष्णपुरम कॉलोनी निवासी शुगन चंद्र जैन का परिवार जब सुबह सो कर उठा तो उन्हे पड़ोसियों ने सूचना दी कि आपके बगीचे मे एक मगरमच्छ घुम रहा है जिसके बाद परिवार दहशत में आ गया और वन विभाग को इसकी सूचना दी और मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद नीलम बघेल भी पहुंची। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा।
मगरमच्छ के घर में घुसने से अब कॉलोनी वासी दहशत में हैं और उनका कहना है कि ऐसे और मगरमच्छ पीछे स्थिति प्लॉट मे पल रहें है जिसमें पानी भरा हुआ है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि इस प्लॉट मे पूरे बारह महिने पानी भरा रहता है और गंदगी बनी रहती है जिसकी शिकायत कई बार 108 नम्बर पर एवं नगर पालिका में की है लेकिन कोई सुनवाई नही होती है जिसका प्लॉट है वह पैसे वाला व्यक्ति है वो इसमें से पानी निकासी के लिए नाली भी नही बनाने देता है जिस कारण कॉलोनी वासी गंदगी के बीच रहने के लिए मजबूर हैं।
वहीं पूर्व वार्ड पार्षद नीलम बघेल ने कहा कि कॉलोनी के लोग बहुत परेशान हैं जिसका कारण है ये प्लॉट मालिक। जो इस खाली पडे प्लॉट मे न तो खुद कुछ करता है न ही कॉलोनी वासियों को कुछ करने देता हैंं। बारह महिने इसमें पानी भरा रहता है जिसमें सांप और मच्छर तो पलते ही है और अब मगरमच्छ भी पलने लगे हैं अब तो ये घर मे भी घुसने लगे हैं। बारिश मे तो यहां ये हालात हो जाते हैं कि प्लॉट के पास वाले घरों मे गन्दा पानी भरा रहता है। नगर पालिका को भी कई बार इसके बार में बताया है वो खुद इसे देखकर गए लेकिन कोई समाधान नही निकाला।






Be First to Comment