
शिवपुरी। एसपी को दिए आवेदन में पूरन रावत ने शिकायत में बताया कि मेरा पुत्र शिवम रावत अपनी मौसी के यहां फूलपुर में आटा पिसाने के लिएसीहोर बाइक से जा रहा था। तभी शाम के करीब 6 बजे हतेड़ा मगरौनी रोड पर सििद्धन की पहाड़िया के पास पहुंचा उसी समय पीछेसे डिसकवर बाइक से सतेंद्र रावत, जसवंत रावत, जीतेंद्र रावत निवासी ग्राम फूलपुर ने बाइक पटक दी। जितेंद्र रावत ने 12 बोर की आदिया बंदूक से प्रार्थी के पुत्र को जान से मारने की नियत से गोली मार दी जो दाहिने पैर में लगी। मामले को लेकर पुत्र ने केस दर्ज करवाया। मामले को लेकर पुलिस ने अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया है आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार जनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिससे पूरा परिवार दहशत में है। मामले को लेकर युवक के पिता पूरनसिंह रावत ने एसपी को ज्ञापन देकर मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है।






Be First to Comment