शिवपुरी। सीहोर थाना पुलिस ने हनुमानजी के मंदिर से रात में दानपेटी चुराने वाले बदमाशों को रविवार की सुबह धर दबोचा। कब्जे से दानपेटी सहित 3200 रु. कैश बरामद किए हैंं। बूढ़ाखेड़ा का हनुमान मंदिर से शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात 3:30 बजे दानपेटी चोरी चली गई थी। महंत पारस गिरी ने सीहोर थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस छानबीन में नारू उर्फ नहार सिंह (30) पुत्र बलवंत जाटव और लखन (30) पुत्र स्व. डब्बूराम जाटव निवासी सीहोर से पूछताछ की तो जुर्म स्वीकार लिया। कब्जे से दानपेटी व 3200 रु. बरामद हुए हैं।
हनुमान मंदिर से रात में दानपेटी चोरी, पुलिस ने सुबह दोनों बदमाश पकड़े / Shivpuri News




