शिवपुरी। कायस्थ समाज के आराध्य देव और प्राणियों के कर्मफल का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जयंती 8 मई को चित्रा नक्षत्र में मनाई गई। इस मौके पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में मंत्री विश्वास सारंग ने भी भाग लिया। शोभा यात्रा का जगह—जगह जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह से ही हो गया था। यहां सुबह के समय भगवान चित्रगुप्त के महाअभिषेक, यज्ञ से सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ। साथ ही छप्पन भोग, महाआरती और मंदिर को विशेष रूप से फूल बंगला से सुसज्जित किया गया।
शाम के समय पुरानी शिवपुरी स्थित चित्रगुप्त मंदिर से चल समारोह शुरू हुआ जिसमें मंत्री विश्वास सारंग भी शामिल हुए। चल समारोह शहर के मुख्य मार्ग गुरुद्वारा चौराहे, माधव चौक से निकल कर गांधी पार्क स्थित कम्युनिटी हॉल पहुंचा, जहां मंत्री व अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन दिए व समाज के लोगों को सम्मानित भी किया गया।






Be First to Comment