शिवपुरी। खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बैराड़ नगर से है जहां एक 12 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ एक अपरिचित युवक ने उस समय दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया जब वह घर पर अकेली थी। पीड़िता के माता-पिता मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। घटना 5 मई गुरुवार दोपहर 3:00 बजे की है। पीड़िता ने 8 मई रविवार को अपने स्वजनों के साथ बैराड़ थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक अपरिचित युवक उसके पिता के बारे में पूछताछ करने घर पर आया और पिता का मोबाइल नंबर मांगा जिस पर मैंने मोबाइल नंबर दे दिया।जिस पर उस अपरिचित युवक ने फोन भी लगाया। पीड़िता ने बताया कि जैसे ही वह अपने घर में गई पीछे से वह युवक भी आ गया और उसने जबरदस्ती जान से मारने की धमकी देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज कर रेप पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बैराड़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज / Shivpuri News




