Press "Enter" to skip to content

चिकित्सा के क्षेत्र में दिवंगत डॉ.मिश्रा की अनुकरणीय सेवाऐं हमेशा स्मृत रहेंगी : सीएमएचओ डॉ.पवन जैन / Shivpuri News

स्मृति शेष डॉ.ए.के.मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

शिवपुरी। निश्चित रूप से सेवा का कोई भाव नहीं होता, लेकिन जिस प्रकार से दिवंगत डॉ.ए.के.मिश्रा पुरानी शिवपुरी और दूर-दराज के क्षेत्रों में एक चिकित्सक के रूप में अपनी पहचान बनाई थी उससे उनकी वह अनुकरणीय जनसेवा और दीन-दु:खियों के प्रति सेवा करने का समर्पित भाव हमेशा लोगों की मन:स्मृति में हमेशा बनी रहेंगी। उक्त बात कही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने जो स्थानीय पुरानी शिवुपरी स्थित कुशवाह मोहल्ले में वर्षेां से संचालित दिवंगत डॉ.ए.के.मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उपस्थितजनों को डॉ.मिश्रा की स्मृतियों को याद दिला रहे थे।

 

इस दौरान सर्वप्रथम स्मृति शेष डॉ.ए.के.मिश्रा के चित्र पर सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य शिविर में सेवाऐं प्रदान करने वाले चिकित्सकगण मेडीकल कॉलेज के एमडी डॉ.प्रदीप बौहरे, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आनन्द राहुरीकर, दंत चिकित्सक डॉ.कपिल मौर्य व डॉ.मिश्रा की पुत्री साक्षी मिश्रा, उनके मित्र दीपक शर्मा व मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व संभागीय उपाध्यक्ष अभय कोचेटा, जिलाध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल), कार्य.अध्यक्ष रशीद खान गुड्डू, कोषाध्यक्ष मणिकांत शर्मा, जकी खान, लक्ष्येन्द्र शर्मा बंटी, सत्यनारायण अग्रवाल सत्तू, सलीम खान, वीरेन्द्र शर्मा गोल्डी सहित स्टाफ के गजराज सिंह, सौरभ, अंकित, अमन व स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस दौरान शिविर में सेवाऐं प्रदान करने के लिए सर्वप्रथम स्वयं सीएमएचओ डॉ.पवन जैन भी आगे आए और उन्होंने डॉ.मिश्रा के चित्र के सम्मुख नमन करने के पश्चात शिविर में आए मरीजों का परीक्षण कर शिविर का विधिवत शुभारंभ भी किया तत्पश्चात करीब आधा सैकड़ा मरीजों का यह शिविर में परीक्षण व उपचार किया गया। कार्यक्रम के अंत में सेवाऐं प्रदान करने वाले सीएमएचओ व चिकित्सकों का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान भी किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!