मामा के यहां रहने आई भाई प्रेमी साथ भाई, शादी रचाकर आई तो मामा—नाना ने कर दी पिटाई
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र में अपने मामा के यहां रहने आई भाई प्रेमी के साथ भाई गई और शादी रचाकर वापस आ गई। गुस्से से भरे हुए बैठा मामा व नाना ने भांती व उसके प्रेमी जो अब पति बन चुका है की मारपीट कर दी। मामले को लेकर नरवर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
मारपीट के बाद जिला अस्पताल में भर्ती रीना जाटव ने बताया कि वह मोहना की रहने वाली है। वह अपने नाना नानी के यहां कटेंघरा गांव आई थी। इस दौरान उसे कटेंघरा के 22 साल के रामेश्वर जाटव से प्रेम हो गया। दोनों ने मिलकर 19 फरवरी को ग्वालियर में आयोजित एक शादी सम्मेलन में जाकर शादी कर ली। शादी करने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद हम अलग रहने लगे थे। परंतु गृहस्थी के सामान लेने के लिए वह अपने पति के साथ कटेंघरा गांव आई थी।
रीना जाटव ने बताया कि जब वह अपने पति के साथ कटेंघरा पहुंची, तो उसे शादी के जोड़े में देखकर उसके मामा और नाना भड़क गए थे। जिसके बाद पति रामेश्वर को घेरकर रविंद्र, ज्ञानी, राम अवतार ने लाठी-डंडों से मारने लगे। जब उसने अपने पति को बचाने का प्रयास किया तो उसकी मामी आरती ने उसके साथ भी मारपीट की। जिसके बाद उन दोनों को गांव से भगा दिया और कहा कि अगर इस गांव में दोबारा पैर रखा तो वह उन्हें जान से खत्म कर देंगे। पति-पत्नी की हुई मारपीट की शिकायत नरवर थाने में दर्ज कराई गई है। नरवर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




