Press "Enter" to skip to content

नहाने गए 8 साल के मासूम की मौत, फोन पर नहीं आई एम्बूलेंस तो बाइक पर बेटे की लाश रखकर आए करैरा थाने / Shivpuri News

करैरा। करैरा के टोड़ा गांव में विकास उम्र 8 वर्ष पुत्र संतोष कैवट निवासी ग्राम टोड़ा अपने दो दोस्तों के पीछे तालाब तक गया था। दोस्त तालाब में नहाने लगे। विकास भी उनके पीछे नहाने घुस गया और गहरे गड्ढे में डूब गया। दोस्तों को विकास के पीछे आने का पता नहीं चला और वह वापस अपने घर लौट गए। जब विकास घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। परिजन ढूंढते हुए तालाब पर पहुंचे तो शव तालाब में तैरता मिला।

 

परिजनों ने करैरा थाने व एम्बुलेंस को सूचना दी लेकिन घंटों के इंतजार के बाद न तो एम्बुलेंस आई और न ही पुलिस पहुंची तब परिजन मासूम की लाश को बाइक पर रख थाना करैरा लाए और रातभर शव को बाइक पर रख पोस्टमार्टम के लिए भटकते रहे।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!