भाई और मां की बातों में आकर बहू चली गई मायके आने से किया इनकार, सास-ससुर पहुंचे एसपी ऑफिस / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी के एसपी ऑफिस से आ रही है यहांथ ससुर अपनी बहू की मनमानी को लेकर फरियाद लगाने आए। बुजुर्ग सास ससुर ने एसपी को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि उसके पुत्र की शादी आरती निवासी मनियर के साथ हुई थी। शादी के बाद आरती को एक बच्चा हुआ जो 6 माह का है। 24 फरवरी को आरती का भाई उसे लेने आया तो हमने उसके साथ मायके भेज दिया। यहां कुछ दिन बाद आरती ने आने से इंकार कर दिया। ऐसे ही कई दिन बीत गए आरती को मनाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। बीते रोज आरती ने पति के भी घर से भगा दिया। वह अपनी मां व भाई की बातों में है इसलिए हमारी नहीं सुन रहीं। मामले को लेकर एसपी से कार्रवाई की मांग की गई।