शिवपुरी। जिले के पिछोर क्षेत्र में शादी समारोह में हुए झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक को गोली मार दी तथा एक को घायल हो गया। गोली लगने वाले युवक को गंभीर हालत के चलते ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सुनील अहिरवार व भाई राजवीर अहिरवार बीते रोज अपने साले की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। यहां रात के डीजे चलाने को लेकर झगड़ा हो गया। उस समय तो झगड़ा शांत हो गया और हम खाना खाकर अपने घर जा रहे थे। तभी रात में जिन लोगों से झगडा हुआ वह अपने साथ 8—10 लोग लेकर आ गए और हम पर हमला कर दिया। घटना में सुनील अहिरवार को गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया और राजीवर की डंडे से मारपीट कर दी जिससे वह भी चोटिल हो गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां सुनील अहिरवार की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।






Be First to Comment