डीजे वाले बाबू ने गाना नहीं बजाया तो धर दी कुटाई / Karera News

करैरा। थाना करैरा क्षेत्र के ग्राम खेराई में बारात के दौरान 10 बजे बाद डीजे बजाने से मना करने पर डीजे वाले को गांव के दबंगों ने रास्ते मे रोक कर बुरी तरह पीटा व डीजे की तोड़फोड़ कर दी।

डीजे संचालक विक्रम सिंह पुत्र मनीराम लोधी ने बताया कि में ग्राम खडपुरा धर्मेन्द्र यादव खैराई के यहां शादी मे डीजे बजाने ले गया था। रात 10 बजे के बाद नियमानुसार मैने डीजे बंद कर दिया। तो ग्राम खैराई के चन्दन यादव व उसके साथी डीजे बजाने की कहने लगे।

मैने कहा कि शासन का रात्रि 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने का निर्देश है इसलिए अब नहीं बज सकता। फिर मैं अपने डीजे को लेकर अपने गांव दबरा जाने लगा।

जैसे ही डीजे वाला महाकाली ढाबा हाईवे रोड पर पहुंचा तो पीछे से चन्दन यादव व उसके साथी आ गए और अपनी गाड़ी मेरे डीजे के आगे अड़ा कर उसे रोक लिया। चन्दन यादव व उसके साथी मुझे अभद्र गालियां देने लगे जब मैने गाली देने से मना किया, तो उक्त लोगों ने मेरी लाठियों से मारपीट कर दी।