Press "Enter" to skip to content

तानपुर गांव में थ्रेशर से कटकर युवक की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तानपुर गांव में गुरुवार की रात गेहूं थ्रेसिंग के दौरान युवक का हाथ के साथ पूरा शरीर अंदर चला गया। थ्रेशर में कटने युवक की मौत हो गई। रात भर शव थ्रेशर में फंसा रहा। अगले दिन पुलिस ने शव निकलवाया।

जानकारी के मुताबिक नीलम (24) पुत्र सुघर सिंह रावत निवासी तानपुर गुरुवार की रात 8 बजे राजाराम रावत के खेत पर गेहूं की फसल निकलवाने मजदूरी पर गया था। लाॅक लगाते वक्त थ्रेशर में हाथ के साथ पूरा शरीर चला गया। थ्रेशर में शव पूरी तरह कटने से नीलम की मौत हो गई। शव रात भर थ्रेशर में ही फंसा रहा। शुक्रवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!