Press "Enter" to skip to content

रेंजर और एसडीओ से गाली—गलौंज ट्रैक्टर-ट्रॉली छीनने वाले दो बदमाश गिफ्तार / Kolaras News

 

शिवपुरी। बीते रोज कोलारस वन क्षेत्र के खरई तेंदुआ बीट में लगे प्लांटेशन की बाउंड्री में लगे पत्थर क़ो ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ले जा रहा थे। सूचना मिलने पर एसडीओ एमके सिंह और कोलारस रेंज के अतिरिक्त प्रभारी रेंजर गोपाल जाटव ने टीम के साथ पहुंच गए। जब उन्होंने बदमाशों को रोका दबंगाई दिखाने लगे। वही घटना को रिंकार्ड कर रहे अधिकारियों के मोबाइल तक दबंगों ने छीन लिए और वीडियो डिलीट कर दिए। शुरुआत में वन विभाग भी इस घटनाक्रम को दबाने में जुटा रहा, लेकिन जब बात सामने आ गई तो उन्होंने भी तेंदुआ थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई।

केस दर्ज करने के बाद मामले में पुलिस ने आरोपितों की तलाश की एवं एसपी राजेशसिंह चंदेल द्धारा आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। जहां वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इस दौरान पुलिस मय बल बल के साथ आरोपितों के गांव कूंडा जागीर पहुंचे लेकिन उनके घरों पर ताला लगा मिला। तभी पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित शिवपुरी में है जिस पर पुलिस ने शिवपुरी में आरोपितों की तलाश की जहां हनुमान कॉलोनी में एक दो मंजिला इमारत के पास दो व्यक्ति मिले जो पुलिस को आता देख भागने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपराध करना स्वीकार किया और बताया कि यह घटना अपने चचेरे भाईयों के साथ मिलकर अंजाम दी है। इस कार्रवाई में एसडीओपी कोलारस विजय कुमार यादव, थाना प्रभारी तेंदुआ मुकेश दुबोलिया, जगदीश रावत, प्रियंका पाराशर, जीतेंद्र सोनी, आशीष पाराशर, राम अवतार गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!