9 साल की मासूम बच्ची के साथ 22 साल के युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, गांव वालों ने देखा तो भागा / Narwar News

नरवर। खबर शिवपुरी के नरवर थाना क्षेत्र से है यहाँ हम आपको बता दें कि नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम सागोली में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. बताना होगा कि सागोली की रहने वाली मासूम 9 साल की बच्ची खेत पर गई थी तभी गांव के ही रहने वाले 22 साल के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया बताया जा रहा है कि उसके कपड़े उतार दिए थे लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने आरोपी को देख लिया जिसके चलते वह अपने प्रयास में नाकाम हो गया बताना होगा कि इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 का मुकदमा दर्ज कर लिया है इसके बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और जांच शुरू कर दी है आरोपी की तलाश भी पुलिस ने शुरू कर दी है