शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का राज्य स्तरीय प्रमुख कार्यक्रम अब 8 मई 2022 को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउंड भोपाल में सायंकाल में आयोजित होगा। महिला एंव बाल विकास विभाग के संचालक डॉ. रामराव भोसले ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी वेब लिंक पृथक से उपलब्ध कराई जाएगी।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से ग्राम पंचायत स्तर पर सभी लाड़ली बालिकाएं व उनके अभिभावक एवं शहरी स्तर पर स्थानीय लाड़ली बालिकाएं एवं उनके अभिभावक टेलीविजन, मोबाइल के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इस हेतु ग्राम पंचायत भवनों में उपलब्ध टेलीविजन सेट के माध्यम से व्यवस्था करते हुए कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।






Be First to Comment