शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम रिछाई में खेती उजाड़ ने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी सुनीता जाटव पत्नी राकेश जाटव 25 वर्ष निवासी ग्राम रिछाई ने बताया कि 26 मार्च को शाम के 7 बजे देवर सुनील जाटव व जेठ खुशीलाल जाटव के बेटों ने मेरे खेत की गेहूं की फसल खराब कर रहे थे मैंने कहा कि खेत से बाहर निकल जाओ तब तक देवर सुनील व जेठ खुशीलाल आ गए और इसी बात को लेकर दोनों ने गाली—गलौंज की जब गाली देने से मना किया तो मेरी मारपीट कर दी जिससे शरीर में जगह—जगह चोटों आई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं
जेठ के बच्चे उजाड़ रहे थे खेती को, माना किया तो जेठ और जेठानी ने कर दी मारपीट / Shivpuri News




