शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के वायपास से आ रही है यहां आटो पलटने से मां—बेटी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
जानकारी के अनुसार राजन करोटिया पुत्री काशीराम निवासी करौदी 20 वर्ष अपनी मां मुन्नी करोटिया पत्नी काशीराम 50 वर्ष के साथ कपडे खरीदने के लिए आटो में सवार होकर बाजार आ रहे थे तभी आटो चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए ग्वालियर वायपास पर पलटा दिया जिससे आटो में सवार मां—बेटी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।




