शिवपुरी। जिले के रायफल, पिस्टल एवं शॉट गन विद्याओं में रुचि रखने वाले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बालक व बालिका खिलाड़ियों को चयन ट्रायल के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका है। उक्त चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए बालक व बालिका खिलाडी की उम्र 13 से 16 के बीच होना जरूरी है। जिला खेल अधिकारी डॉ खरे ने बताया कि जिन खिलाड़ियों का बॉडी पॉयश्चर अच्छा होगा, उनका चयन भोपाल के लिए होगा वहीं रायफल, पिस्टल और शॉट गन से चयन ट्रायल लिया जाएगा।
ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को ये दस्तावेज संग लाना हैं चयन ट्रायल में शामिल होने वाले बालक व बालिका खिलाड़ियों को अपने संग जन्म प्रमाण पत्र, अंक सूची, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल निवास प्रमाण पत्र लाना होगा। चयन ट्रायल को लेकर खेल विभाग ने सभी कॉलेज, स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्य और जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित खेल संघ संस्थाओं को चयन ट्रायल की जानकारी खिलाड़ियों तक पहुंचाने के लिए कहा है।

Be First to Comment