शैक्षणिक,  सामाजिक,  सांस्कृतिक कार्यक्रम में योगदान देने के लिए मुकेश आचार्य सम्मानित / Shivpuri News

शिवपुरी। भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव अक्षय तृतीया के मौके पर भृगु मंदिर फिजिकल रोड पर  ब्राह्मण समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई । जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रामजी व्यास द्वारा शैक्षणिक , सामाजिक, सांस्कृतिक कलाकार गायकी के लिए मुकेश आचार्य को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़े हनुमान मंदिर के महंत महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास, ज्योतिषाचार्य पंडित ओम प्रकाश भार्गव, पंडित सुरेश शर्मा,  विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष व कर्मचारी नेता राजेंद्र पिपलोदा, डॉ अर्जुन लाल भार्गव, डॉ सन्ध्या भार्गव,  डॉ बी के शर्मा  सहित कई विप्र बन्धु उपस्थित हुए।