शिवपुरी। शहर में अपनी बुआ के यहां दस्टोन कार्यक्रम में शामिल होने आए 12 वर्षीय बालक पर कुत्ते ने हमला कर दिया। घटना में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले के रामपुर कैलारस निवासी अवधेश रजक पुत्र पंकज रजक (12) शिवपुरी में अपनी बुआ के यहां दस्टोन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बताया जा रहा है कि बालक बैठा हुआ था, तभी किसी व्यक्ति ने कुत्ते पर पत्थर मार दिया। इससे कुत्ता आक्रामक हो गया और उसने बालक को काट लिया।
कुत्ते के काटने से बालक के शरीर पर कई घाव हो गए। इसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।
बुआ के घर दस्टोन में आया 12 वर्षीय बालक कुत्ते के हमले में घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी / Shivpuri News




