शिवपुरी। कोलारस निवासी रितुराज चौधरी ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अंग्रेजी साहित्य विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें यह उपाधि 05 नवंबर 2026 को पी.के. विश्वविद्यालय, शिवपुरी (मध्यप्रदेश) द्वारा प्रदान की गई।
रितुराज चौधरी ने अपना शोध कार्य शोध निर्देशक डॉ. कविता अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, इष्ट मित्रों एवं क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।
रितुराज चौधरी, स्वर्गीय श्री देवीलाल चौधरी एवं श्रीमती राजकुमारी चौधरी (सेवानिवृत्त एएसआई, मध्यप्रदेश पुलिस) के सुपुत्र हैं। वे वार्ड क्रमांक 01, हनुमान मंदिर, जगतपुर, कोलारस, जिला शिवपुरी के निवासी हैं।
रितुराज की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
रितुराज चौधरी ने अंग्रेजी साहित्य में हासिल की पीएच.डी. की उपाधि, परिवार में खुशी की लहर / Shivpuri News



