,

सीमा शिवहरे बनीं अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महासभा की मध्यप्रदेश महिला इकाई की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी। अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महासभा की मध्यप्रदेश महिला इकाई में संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय नारायण चौकसे के अनुमोदन पर शिवपुरी की सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सीमा शिवहरे को मध्यप्रदेश महिला इकाई का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

सीमा शिवहरे के मनोनयन की जानकारी सामने आते ही समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। समाजजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला इकाई को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज की महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ावा मिलेगा।

नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सीमा शिवहरे ने महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी। साथ ही समाज की महिलाओं को आगे बढ़ाने, उन्हें संगठन से जोड़ने और महासभा की गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।

मनोनयन प्रक्रिया में राष्ट्रीय अध्यक्ष जय नारायण चौकसे, राष्ट्रीय महामंत्री एम.एल. राय, संरक्षक पूनम चौकसे, संरक्षक मालती राय महापौर, राष्ट्रीय सचिव हरिराम राय, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौकसे, प्रदेश महासचिव हरिओम राय एवं महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष कमलेश राय का मार्गदर्शन और सहयोग रहा।

इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने सीमा शिवहरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।


संबंधित खबरें