,

बैराड़ में गांजे का धंधा बेनकाब, दुकान से 1 किलो 138 ग्राम गांजा और 3,730 नकद बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी। बैराड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 6 में एक दुकान से 1 किलो 138 ग्राम गांजा और 3,730 नकद बरामद किया है। पुलिस ने मामले में 52 वर्षीय मातादीन पुत्र कमरलाल शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 24 सितंबर की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 6 निवासी मातादीन शर्मा अपनी दुकान से गांजा बेच रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की बोरी में सूखा गांजा मिला, जिसका वजन 1 किलो 138 ग्राम निकला। इसके अलावा गांजा बिक्री से प्राप्त 3,730 नकद भी बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को कथित तौर पर बताया कि वह गांजा पोहरी निवासी भल्लू बाबा (गोस्वामी) से 12 हजार प्रति किलो के हिसाब से खरीदता था और करीब 18 से 20 हजार प्रति किलो में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 369/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति और एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में की गई।


संबंधित खबरें