,

राजू जाटव 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार, करैरा पुलिस ने आनंद सागर रोड से पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जब्त शराब की कीमत 12 हजार रुपए बताई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आनंद सागर रोड की तरफ एक व्यक्ति दो बड़ी प्लास्टिक की कैनों में कच्ची शराब लेकर बिक्री के लिए खड़ा है। सूचना पर थाना करैरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू जाटव पुत्र नाथूराम जाटव, उम्र 26 वर्ष, निवासी हरदोल मंदिर के पास करैरा, थाना करैरा, जिला शिवपुरी बताया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक की कैन बरामद कीं, जिनमें करीब 30-30 लीटर, कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी राजू जाटव को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अपराध क्रमांक 634/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई और उनकी टीम द्वारा की गई। कार्रवाई में उनि तेजसिंह गौड़, आरक्षक हरेंद्र गुर्जर, आरक्षक राधेश्याम एवं आरक्षक सुरेंद्र रावत की सराहनीय भूमिका रही।


संबंधित खबरें