शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम कड़ोरा लोधी के हार में दबिश दी। पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 25 हजार 400 रुपए नकद और ताश की एक गड्डी (52 पत्ते) जब्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान दिनारा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद छारी को मुखबिर से ग्राम कड़ोरा लोधी के हार में जुआ खेले जाने की सूचना मिली।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर गोरेलाल यादव (35), हरिओम विश्वकर्मा (35), हरिमोहन यादव (40), भगवत यादव (35), अंकित लोधी (24) और संजीव लोधी (29) को जुआ खेलते पकड़ा। सभी आरोपी शिवपुरी जिले के दिनारा एवं करैरा थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25,400 रुपए नकद और 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी जब्त की। इस मामले में थाना दिनारा में अपराध क्रमांक 263/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद छारी, उपनिरीक्षक अनुराधा सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक कुमार, विशाल सिंह, शरद कुमार सहित आरक्षक शिवम यादव, योगेश मिश्रा, संतोष पाठक, पवन राठौर, प्रदीप कौरव एवं सुरेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शिवपुरी पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, 6 आरोपी गिरफ्तार; 25,400 रुपए नकद और ताश की गड्डी जब्त / Shivpuri News



