,

चेक बाउंस मामले में दो साल से फरार स्थाई वारंटी आकाश धाकड़ गिरफ्तार, फिजिकल पुलिस ने न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News

शिवपुरी। फिजिकल थाना पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आकाश धाकड़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 1 नवंबर को माननीय न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी आकाश धाकड़ पुत्र ऊदल धाकड़ निवासी आसमानी माता मंदिर के पास करौंदी कॉलोनी, हाल निवासी ग्वालियर बायपास सोनचिरैया होटल के सामने शिवपुरी के विरुद्ध न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक SCNIA/125/2020 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत कार्रवाई चल रही थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिवपुरी श्री रूपम तोमर के न्यायालय द्वारा आरोपी को सजा भुगताने के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं सीएसपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में फिजिकल थाना पुलिस ने 31 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक ऊदल सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक अमित कुमार, आरक्षक नरेंद्र राठौर एवं सैनिक मनोज शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।