,

मेंटेनेंस के चलते 13 सितंबर को शहर के कई इलाकों में दो घंटे बिजली बंद, 10 से 12 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई / Shivpuri News

शिवपुरी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33/11 केवी डाकबंगला उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक डाकबंगला उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी हॉस्पिटल, न्यूब्लॉक, खुड़ा, जलमंदिर, कमलागंज, कोर्ट, विवेकानंद और नमो नगर फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

बिजली सप्लाई बंद रहने से नवाब साहब रोड, कोर्ट रोड, बजरंग कॉलोनी, चंद्रा कॉलोनी, हाथीखाना, गांधी पार्क, न्यूब्लॉक, आर्य समाज रोड टेकरी, शक्तिपुरम खुड़ा, नई पुलिस लाइन, गौतम विहार, कीजरीधाम कॉलोनी, नक्षत्र गार्डन, शास्त्री कॉलोनी, जलमंदिर, मीट मार्केट, बैंक कॉलोनी, बाबू क्वार्टर, नवग्रह मंदिर, कलेक्टर का आवासीय बंगला, तहसील के आसपास का क्षेत्र, विवेकानंद, पुराना टोल टैक्स, डी.जे. साहब की कोठी और नमो नगर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान सहयोग करें। विभाग के अनुसार निर्धारित समय में कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


संबंधित खबरें