Press "Enter" to skip to content

बहन से बात कराने का दबाव, जान से मारने और अपहरण की धमकी; युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। बैराड़ निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन को ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों द्वारा उसे और उसके परिवार को लगातार जान से मारने तथा बहन का अपहरण करने की धमकियां दी जा रही हैं। युवक ने मामले में गंभीर धाराओं में कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

जानकारी के अनुसार रोहित राठौर पुत्र हरी सिंह राठौर निवासी बैराड़ ने बताया कि उसकी बहन को आरोपी यशवंत राठौर कई दिनों से कथित रूप से ब्लैकमेल कर रहा था, जिसके कारण उसकी बहन भयभीत होकर शिवपुरी छोड़कर बैराड़ में रहने लगी।

10 जुलाई 2026 को शाम करीब 4 बजे बैराड़ बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने स्थित पान की दुकान पर यशवंत राठौर, देव राठौर और तीन अन्य लोग पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने रोहित पर उसकी बहन से बात कराने का दबाव बनाया और मना करने पर गाली-गलौज, मारपीट करते हुए जान से मारने तथा बहन का अपहरण करने की धमकी दी।

पीड़ित का कहना है कि उसने इस घटना की शिकायत थाना बैराड़ में दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि उसका आरोप है कि शिकायत में नामजद अन्य आरोपियों को शामिल नहीं किया गया और उसकी बहन को कथित रूप से एक महिला द्वारा फोन कर धमकियां और ब्लैकमेल भी किया जा रहा है।

रोहित राठौर ने एसपी से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!