Press "Enter" to skip to content

जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेरई निवासी धर्मेंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर अपनी पुश्तैनी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। फरियादी ने मामले में पिछोर विधायक के प्रतिनिधि सहित कई लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उसके परिवार के संयुक्त खाते की कृषि भूमि सर्वे नंबर 480, रकबा 0.2600 हेक्टेयर ग्राम तेरई, तहसील खनियाधाना में स्थित है, जो उसके परिवार के नाम दर्ज है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 6 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे पिछोर विधायक के प्रतिनिधि बताए गए लोकेन्द्र सिंह उर्फ बंटी, राहुल, इरफान सिंह, नीरज, कृष्णपाल सिंह, अंकित, मोनू पुत्र बुंदेल सिंह तथा विरजजीत पुत्र भरत सिंह नसमत यादव सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। फरियादी का आरोप है कि सभी ने उसकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया, गाली-गलौज की, मारपीट की तथा खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपित अपने साथ मायापुर थाना पुलिस के कुछ कर्मचारियों को भी लेकर पहुंचे और राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए कब्जा कराने का प्रयास किया।

फरियादी ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए तथा उसे और उसके परिवार को जान-माल की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!