,

कुटावली में सरकारी स्कूल के पास अवैध शराब का विरोध करने पर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के कुटावली गांव में अवैध शराब की बिक्री को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने अवैध शराब का विरोध करने पर महिलाओं के साथ अश्लील गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, गांव में सरकारी स्कूल के पास कथित तौर पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब पीने के बाद कुछ लोग महिलाओं और राहगीरों के साथ अभद्रता करते हैं। इससे गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बच्चों और युवाओं पर भी नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता जताई है।

ग्रामीणों ने बताया कि 24 अक्टूबर 2026 को धनीराम सिंह लोधी को गांव में शराब बेचने से मना किया गया था। आरोप है कि इस दौरान वाहन चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। इसके अलावा, चिताराम लोधी और शुक्रलाल लोधी, पुत्र महाराज सिंह लोधी, निवासी कुटावली पर अश्लील गाली-गलौज करने के आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने वाली महिला रश्मि गौर हेमलता पाल के खिलाफ पिछोर थाने में झूठा मामला दर्ज कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों द्वारा आए दिन जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से महिलाओं के नाम एफआईआर से हटाने, कथित अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और शिकायत में नामजद लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

में सरकारी स्कूल के पास अवैध शराब का विरोध करने पर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने SP से लगाई गुहार