Press "Enter" to skip to content

20 लाख के मकान सौदे में 10 लाख की कथित धोखाधड़ी, एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। बैराड़ निवासी राहुल गुप्ता पुत्र प्रेम कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मकान खरीद के नाम पर 10 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी की शिकायत की है। आवेदन में राजावेटी पाठक, धर्मेंद्र पाठक, नीरज पाठक, राकेश तोमर (हाल निवासी बैराड़) एवं केशवमान सिंह (निवासी सिहोर, तहसील नरवर) पर आरोप लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, राहुल गुप्ता ने बैराड़ क्षेत्र में 20 लाख रुपये में एक मकान का सौदा किया था। इसके लिए उन्होंने आरटीजीएस के माध्यम से 10 लाख रुपये का भुगतान किया, जबकि शेष राशि रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी।

राहुल गुप्ता का आरोप है कि बाद में उनकी जानकारी के बिना राकेश तोमर के पुत्र हीरा सिंह तथा केशवमान सिंह के पुत्र कम्मोद सिंह के नाम रजिस्ट्री करा दी गई। जब उन्होंने अपने नाम रजिस्ट्री कराने की मांग की तो आरोपियों द्वारा टालमटोल की जाती रही।

पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में बैराड़ थाने में कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!