शिवपुरी। जिले की पिछोर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदावनी के मजरा टपरा निवासी पार्वती आदिवासी ने कलेक्टर शिवपुरी को आवेदन देकर आंगनबाड़ी सहायिका के पद से हटाए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ धोखाधड़ी कर हस्ताक्षर करवाए गए, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया।
पार्वती आदिवासी ने बताया कि वह आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थीं। उनका आरोप है कि नीतू गुप्ता एवं अरविंद तिवारी ने कथित रूप से धोखे से उनके हस्ताक्षर करवा लिए और बाद में उन्हें नौकरी से हटा दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।







Be First to Comment