Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना के मामले में युवक का दावा— घटना के समय इंदौर में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी पर था भाई, CCTV और उपस्थिति रजिस्टर बताएंगे सच / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में दर्ज एक आपराधिक मामले को लेकर नया विवाद सामने आया है। ग्राम पचरा निवासी मनोज कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर थाना खनियाधाना में दर्ज अपराध क्रमांक 213/26 की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


मनोज यादव ने आरोप लगाया है कि उनके भाई सतेन्द्र उर्फ कल्ला यादव का नाम मामले में गलत तरीके से दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि घटना 18 जून 2026 को शाम करीब 4:50 बजे की बताई गई है, जबकि उस समय उनके भाई इंदौर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे और घटना स्थल से लगभग 600 किलोमीटर दूर मौजूद थे।

शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि भाई की उपस्थिति के संबंध में सीसीटीवी फुटेज और उपस्थिति रजिस्टर जैसे साक्ष्य उपलब्ध हैं, जो उनकी मौजूदगी इंदौर में होने की पुष्टि कर सकते हैं। इसी आधार पर उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सत्यता सामने लाने की मांग की है।

मनोज यादव ने एसपी से अनुरोध किया है कि मामले की वस्तुनिष्ठ जांच कराई जाए ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई न हो।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!