Press "Enter" to skip to content

सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक पर निजी कोचिंग चलाने के आरोप, BEO बोले— जांच कमेटी तय करेगी सच्चाई / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के खनियांधाना नगर में एक सरकारी शिक्षक का कथित रूप से घर पर प्राइवेट कोचिंग संचालित करने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति शासकीय सांदीपनि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक हरिराम रजक हैं, जो अपने निवास पर छात्रों को कोचिंग पढ़ा रहे हैं।

मामले को लेकर कुछ छात्रों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर आरोप लगाया है कि विद्यालय में प्रवेश के दौरान उन्हें प्राइवेट कोचिंग ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया जाता है। छात्रों का कहना है कि इससे उन पर कोचिंग लेने का दबाव बनता है।

गौरतलब है कि शासकीय नियमों के अनुसार सरकारी शिक्षकों द्वारा निजी कोचिंग या ट्यूशन संचालित करना सेवा नियमों का उल्लंघन माना जाता है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामला शिक्षा विभाग तक पहुंच गया है।

इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सुरेश राम कालो ने कहा कि शासकीय शिक्षकों के लिए निजी कोचिंग चलाने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच के लिए समिति गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग की जांच पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है तथा विभाग क्या कदम उठाता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!