Press "Enter" to skip to content

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: शराब पार्टी के बीच युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी फरार / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजरा में एक शादी समारोह के दौरान हुई हिंसक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। शादी की खुशियों के बीच हुए विवाद में एक युवक की सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुशील उपाध्याय उर्फ सिंपल उपाध्याय निवासी शिवपुरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुशील अपने परिचित आदिवासी परिवार के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने ग्राम खजरा आया था। शादी के दौरान चल रही शराब पार्टी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।

मृतक शिवपुरी शहर स्थित यादव होटल पर कार्य करता था और स्थानीय स्तर पर “सिंपल” नाम से जाना जाता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर एसडीओपी खनियांधाना, थाना प्रभारी खनियांधाना सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या में शामिल आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है तथा मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!