Press "Enter" to skip to content

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: गुजरात से बरामद हुई नाबालिग, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। थाना भौंती पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए अपहरण के मामले में लापता नाबालिग बालिका को गुजरात के सूरत शहर से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार 24 मार्च 2026 को एक फरियादी ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट थाना भौंती में दर्ज कराई थी। शिकायत पर अपराध क्रमांक 78/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने लगातार तलाश करते हुए नाबालिग बालिका को सूरत (गुजरात) से दस्तयाब किया।

जांच के दौरान पुलिस ने बृजेन्द्र रजक (21 वर्ष) निवासी ग्राम बमना, थाना पिछोर को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। बरामद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

इस कार्रवाई में चौकी खोड़ प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम गोयल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिगों की सुरक्षा और दस्तयाबी की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!